Sarkari Naukri Result: चुनाव आयोग ने दी अनुमति, 7 भर्तियो का रिजल्ट एक साथ होगा जारी

Sarkari Naukri Result: सरकारी रिजल्ट: राजस्थान मे सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए खुशखबरी है राजस्थान कर्मचारी भर्ती बोर्ड परीक्षाओ के परिणाम जल्द जारी करेगा। चुनाव आयोग ने अटके परिणाम जारी करने की अनुमति दे दी है। चुनाव की वजह से कहीं सारे भर्तीयो के रिजल्ट जारी नहीं हो रहे थे जिस वजह से भर्ती प्रक्रिया अटकी हुई थी।

रिजल्ट जारी ना होने की वजह से नई भर्तियाँ भी नहीं आ पा ही थी, क्योंकि पहले से कई सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) के परिणाम अटके हुए थे।

चुनाव आयोग ने 7 बड़ी भर्ती के लंबित रिजल्ट (Result) जारी करने की अनुमति दे दी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सरकार को पत्र लिख कर चुनाव आयोग से अनुमति मांगी ताकि लंबित भर्तियो को समय पर पूरा किया जा सके ओर नई भर्तियो की प्रक्रिया शुरू की जाय।

करीब 20 हजार पदों पर भर्तियो के परिणाम नहीं आए है जल्द ही लगभग सारी भर्तियो के रिजल्ट जारी किए जाएंगे

बड़ी भर्तियो के परिणाम जारी होंगे

सुचना सहायक भर्ती 2023: RSMSSB ने सुचना सहायक के 2734 पदों पर भर्ती के लिया आवेदन मांगे थे जिसकी परीक्षा 21 जनवरी 2024 को आयोजित कराई गयी थी।

एएनएम भर्ती: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने साल 2023 में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) के 2058 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये थे। ANM भर्ती का (ANM result 2023) रिजल्ट आना बाकि है।

जूनियर अकॉउंटेंट भर्ती: RSMSSB ने जूनियर अकॉउंटेंट, राजस्व लेखगार के 5388 पदों पर आवेदन मांगे थे। इन पदों के लिए आवेदन 27 जून, 2023 से शुरू हुए थे और 26 जुलाई, 2023 तक भरे गए थे। इस भर्ती के लिए परीक्षा 11 फ़रवरी, 2024 को आयोजित की गई थी।

क़ृषि पर्यवेक्षक भर्ती: राजस्थान में क़ृषि पर्यवेक्षक के 430 पदों पर भर्ती की गयी। एग्जाम होने के बाद अब रिजल्ट (Agriculture Supervisor result) का इंतजार है।

राजस्थान संगणक भर्ती: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने 2023 में संगणक के 583 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। संगणक भर्ती परीक्षा 3 मार्च, 2024 को आयोजित की गयी। राजस्थान संगणक का परिणाम इलेक्शन के बाद आने की उम्मीद है।

सामुदायिक स्वास्थ्य आधिकारी: के 4390 पद (Community Health Officer result) का रिजल्ट आना बाकी है

संविदा नर्स भर्ती GNM 2338 पद पर भर्ती की गई इसका का परिणाम आना बाकी है।

Leave a Comment