RSMSSB Exam Calendar 2024-25: राजस्थान की 31 भर्तियो का एग्जाम कैलेंडर हुआ जारी, यहाँ देखें डीटेल

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने अगले 6 महीने मे होने वाली 31 भर्तियों की परीक्षाओं के लिए कैलेंडर (RSMSSB Exam calendar) जारी किया है। 10 जनवरी 2025 तक होने परीक्षाओ की तिथियाँ RSMSSB ने जारी कर दी हैं। 22 जून से महिला पर्यवेक्षक भर्ती की परीक्षा होगी।

चुनाव की वजह से परीक्षाओ मे हुई देरी के बाद RSMSSB ने संशोधित भर्ती परीक्षा केलेंडर जारी कर दिया है। इन परीक्षाओ मे ऑफलाइन ओएमआर शीट, कंप्युटर बेस्ड टेस्ट आधारित परीक्षा आयोजित कराई जायगी। 

केलेंडर के अनुसार पहली परीक्षा 22 जून 2024 को होगी और अंतिम परीक्षा 10 जनवरी 2025 को आयोजित होगी। इस केलेंडर मे आगामी 6 महीनो मे आयोजित होने वाली परीक्षाओ की तिथियाँ शामिल हैं।

समान पात्रता परीक्षा स्नातक स्तर का आयोजन 25 से 28 सितंबर तक कराया जायगा। समान पात्रता परीक्षा 2024 (सीनियर सेकेंडरी स्तर) 23 से 26 अक्टूबर 2024 तक आयोजित होगी 

RSMSSB Exam calendar 2024-25

भर्ती का नामपरीक्षा की तिथि
महिला पर्यवेक्षक (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) भर्ती22 जून 2024
कनिष्ठ अनुदेशक (रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनर टेक्नीशियन) भर्ती27 जून 2024
कनिष्ठ अनुदेशक (फिटर) भर्ती29 जून 2024
कनिष्ठ अनुदेशक (इलेक्ट्रिशियन) भर्ती30 जून 2024
महिला पर्यवेक्षक भर्ती13 जुलाई 2024
छात्रावास अधीक्षक ग्रेड 2 भर्ती28 जुलाई 2024
लिपिक ग्रेड-2/ कनिष्ठ सहायक संयुक्त भर्ती11 अगस्त 2024
सूचना सहायक भर्ती फेज-221,23, 27, 29 अगस्त 2024
छात्रावास अधीक्षक (अल्पसंख्यक मामलात विभाग) भर्ती30 अगस्त 2024
पर्यवेक्षक (महिला अधिकारिता) भर्ती7 सितंबर 2024
समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) 202425 से 28 सितंबर 2024
शीघ्र लिपिक-निजी सहायक ग्रेड-1, संयुक्त भर्ती5 अक्टूबर 2024
समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी स्तर) 202423 से 26 अक्टूबर 2024
कनिष्ठ अनुदेशक (मैकेनिकल डीजल) भर्ती18 नवंबर 2024
कनिष्ठ अनुदेशक (कम्प्यूटर लैब/आईटी लैब) भर्ती19 नवंबर 2024
कनिष्ठ अनुदेशक (रोजगार योग्यता कौशल) भर्ती20 नवंबर 2024
कनिष्ठ अनुदेशक (सुईंग टेक्नोलॉजी) भर्ती21 नवंबर 2024
कनिष्ठ अनुदेशक (कार्यशाला गणना एवं विज्ञान) भर्ती22 नवंबर 2024
कनिष्ठ अनुदेशक (अभियांत्रिकी ड्राइंग) भर्ती23 नवंबर 2024
पशु परिचर भर्ती1 दिसंबर से 4 दिसंबर 2024
कनिष्ठ अनुदेशक (इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक) भर्ती5 जनवरी 2025
कनिष्ठ अनुदेशक (इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटेनेंस) भर्ती6 जनवरी 2025
कनिष्ठ अनुदेशक (ड्राफ्ट्समैन सिविल) भर्ती6 जनवरी 2025
कनिष्ठ अनुदेशक (मैकेनिकल मोटर व्हीकल) भर्ती7 जनवरी 2025
कनिष्ठ अनुदेशक (वायरमैन) भर्ती7 जनवरी 2025
कनिष्ठ अनुदेशक (प्लम्बर) भर्ती8 जनवरी 2025
कनिष्ठ अनुदेशक (कॉस्मेटोलॉजी) भर्ती8 जनवरी 2025
कनिष्ठ अनुदेशक (टर्नर) भर्ती9 जनवरी 2025
कनिष्ठ अनुदेशक (कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) भर्ती9 जनवरी 2025
कनिष्ठ अनुदेशक (वेल्डर) भर्ती10 जनवरी 2025
कनिष्ठ अनुदेशक (सोलर टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल) भर्ती10 जनवरी 2025

अब राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने परीक्षा केलेंडर (Rajasthan Exam Calender) जारी कर परीक्षाओ की तैयारी शुरू कर दी हैं।

जल्द ही नई भर्तियो के नोटिफिकेशन भी जारी किए जाएंगे। जिनमे शिक्षक भर्ती, पटवारी भर्ती, वन विभाग भर्ती, बिजली विभाग भर्ती, ग्राम विकास अधिकारी, राजस्थान पुलिस भर्ती,राजस्थान पुलिस आदि शामिल है।

Leave a Comment