इसरो ने ईओएस – 8 सैटेलाइट SSLV-D3 रॉकेट से सफलता पूर्वक लाँच किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) ने SSLV-D3 रॉकेट से EOS-08 लॉन्च कर दिया है। यह लॉन्च श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से सुबह 9 बजकर 17 मिनट पर किया गया। अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च हो चुका है और यह सैटेलाइट 475 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी की कक्षा में चक्कर लगाएगा।

अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट

यह एक सैटेलाइट है जिसका उपयोग पृथ्वी के अवलोकन के लिए किया जाता है। Earth Observation Satellite EOS-08 से धरती पर हो रही गतिविधियों को देखा जा सकता है और इनसे संबंधित ध्वनियों को भी सुना जा सकता है। यह सैटेलाइट विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप, सुनामी, अतिवृष्टि आदि की जानकारी समय पर प्रदान कर सकता है, जिससे आपदा प्रबंधन में सहायता मिलती है। यह सैटेलाइट पिछले EOS सैटेलाइटों से काफी उन्नत है।

इसके अलावा, यह उपग्रह पृथ्वी की निगरानी, मौसम विज्ञान, और मानचित्रण जैसे कार्यों में भी उपयोगी है।

SSLV-D3 रॉकेट

यह इसरो का एक सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल है। SSLV की फुल फॉर्म “स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल” होती है। “D3” का मतलब है तीसरी डेमोंस्ट्रेशन फ्लाइट। यह रॉकेट अन्य रॉकेटों की तुलना में कम समय में असेंबल हो जाता है। जहाँ अन्य रॉकेटों को तैयार करने में 45 दिन लगते हैं, वहीं इसे एक सप्ताह से भी कम समय में असेंबल किया जा सकता है। यह रॉकेट 500 किलोग्राम तक वजन वाले छोटे उपकरणों को पृथ्वी की कक्षा में तैनात कर सकता है।

Leave a Comment